जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

 


जिलाधिकारी ने चिन्हित भूमाफियाओं के विरूद्ध गुण्डा एक्ट, गैग्स्टर एक्ट सहित अन्य धाराओं में कड़ी कार्यवाही करने के दिए निर्देश


उपजिलाधिकारियों को 15 दिनों में तहसील टॉस्क फोर्स की बैठक कर भूमाफियाओं को चिन्हित करने तथा उनके द्वारा अतिक्रमण की गयी जमीन को खाली कराये जाने हेतु किया निर्देशित


जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को उनके विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे की सूची उपलब्ध कराने तथा अवैध कब्जा करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश


प्रयागराज 10 फरवरी।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को कैम्प कार्यालय में एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बंधित उपजिलाधिकारियों एवं सहायक पुलिस आयुक्तों को चिन्हित किए गए भूमाफियाओं के विरूद्ध कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने चिन्हित भूमाफियाओं के विरूद्ध गुण्डा एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट एवं अन्य धाराओं में कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। उन्होंने उपजिलाधिकारियों एवं सहायक पुलिस आयुक्तों को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी सक्रिय भूमाफिया है, उनको भी चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कार्रवाई किए जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि यदि किसी के द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमण एवं कब्जा किया गया है, तो उसकी सूची उपलब्ध कराते हुए उनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया है कि सभी विभाग इस बात का प्रमाणपत्र भी उपलब्ध करायें कि उनकी सरकारी जमीनों पर कोई अवैध कब्जा नहीं है। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को 15 दिनों में तहसील टॉस्क फोर्स की बैठक कर भूमाफियाओं को चिन्हित करने तथा उनके द्वारा अतिक्रमण की गयी जमीन को खाली कराये जाने हेतु निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि जो भी असली भूमाफिया है, उनको चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध सुसंगत धाराओं में कड़ी कार्रवाई की जाये, कोई भी भूमाफिया कार्रवाई से बचने न पाये। उन्होंने कहा कि आभ्यासिक एवं बार-बार जिसके विरूद्ध जमीन पर कब्जा किए जाने की शिकायत की गयी हो, ऐसे लोगो को शासनादेश के अनुक्रम में भूमाफिया के रूप में चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि चिन्हित भूमाफियाओं को पोर्टल पर अपलोड करते अपडेट की भी कार्यवाही समय से सुनिश्चित की जाये। जिलाधिकारी ने नगर निगम, जिला पंचायत, विकास प्राधिकरण, बेसिक शिक्षा, पीडब्लूडी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि कहीं पर भी उनसे सम्बंधित विभाग की सरकारी जमीन पर किसी व्यक्ति के द्वारा कब्जा किया गया है, तो तत्काल उसकी सूची उपलब्ध करायें तथा ऐसे लोगो के द्वारा अवैध रूप से कब्जा की गयी जमीन को मुक्त कराते हुए उनके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों एवं सहायक पुलिस आयुक्तों को अभियान चलाकर सरकारी जमीनों पर किए गए कब्जें को मुक्त कराये जाने का निर्देश दिया है।


भूमाफिया के रूप में वकार अहमद पुत्र अब्दूल माबूद निवासी रसूलपुर, काशीपुर थाना पूरामुफ्ती, अरविंद कुमार केसरवानी पुत्र हीरा लाल केसरवानी निवासी प्रीतम नगर धूमनगंज, जसीम अहमद पुत्र अब्दुल खलिद निवासी अलका बिहार कालोनी बमरौली, प्रमोद कुमार केसवानी पुत्र साधों प्रसाद केसरवानी निवासी चायल पिपरी कौशाम्बी, जैद खालिद पुत्र अब्दुल खालिद निवासी अलका बिहार कालोनी बमरौली, राहिल सिद्दीकी पुत्र मोबीन सिद्दीकी निवासी पूरामुफ्ती, महमूद अक्तर पुत्र मो0 नसीम निवासी चफरी अटरामपुर नवाबगंज, अबु जैद पुत्र मो0 ईसा निवासी अलका बिहार बमरौली पोगहट, दिलशाद पुत्र इरशाद आलम निवासी मरियाडीह तहसील सदर, धीरेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र रामबरन सिंह, विकास सिंह पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी ग्राम पो0 सरभुजा भोजपुर बिहार, अमित कुमार शुक्ला पुत्र लक्ष्मीकांत शुक्ला निवासी सोहबतियाबाग चिन्हित किए गए है।

 

      इस अवसर पर एसपी सिटी श्री मनीष शांडिल्य, अपर जिलाधिकारी नजूल श्री संजय पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी आपूर्ति, अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्रीमती पूजा मिश्रा, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies