मेजा: सरस्वती पीसीएम इंस्टीट्यूट 41 वां दीक्षांत समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें कक्षा 12 के छात्र छात्राओं को विदाई दी गई।
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

मेजा: सरस्वती पीसीएम इंस्टीट्यूट 41 वां दीक्षांत समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें कक्षा 12 के छात्र छात्राओं को विदाई दी गई।


 मेजा: सरस्वती पीसीएम इंस्टीट्यूट 41 वां दीक्षांत समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिसमें कक्षा 12 के छात्र छात्राओं को विदाई दी गई।


मेजा, प्रयागराज: अमिलहवा सिरसा स्थित सरस्वती पीसीएम इंस्टीट्यूट 41 वां दीक्षांत समारोह बड़े ही Apex Bio Point के साथ धूमधाम से मनाया गया जिसमें कक्षा 12 के छात्र छात्राओं को विदाई दी गई। विदाई समारोह पर इंस्टीट्यूट के बच्चों ने अपनी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से धमाल कर दिया। 

मेजा स्थित सरस्वती पीसीएम इंस्टीट्यूट में 41वां दीक्षांत समारोह और कक्षा 12 के छात्रों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं और उनकी उपलब्धियों को सराहा गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया गया। 


सरस्वती पीसीएम इंस्टीट्यूट इंजीनियर आलोक शुक्ला नेतृत्व में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के सम्मान में "शुभकामनाएँ दिवस" समारोह में मुख्य अतिथि डॉक्टर अमरेश तिवरी मेजा पब्लिक के डायरेक्टर ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विदाई जीवन की एक सतत प्रक्रिया है, जो निरंतर चलती रहती है। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


एपेक्स बायो प्वाइंट के डॉयरेक्टर प्रभांशु दुबे बोलते हुए कहा कि शिक्षक ही वह दीपक हैं जो अज्ञान के अंधकार को मिटाकर ज्ञान का उजाला फैलाते हैं। वे सिर्फ किताबों का पाठ नहीं पढ़ाते, बल्कि जीवन जीने की सच्ची राह दिखाते हैं


समारोह के शुभारंभ अवसर पर कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को इंजीनियर आलोक शुक्ला विधि-विधान के साथ तिलक लगाकर एवं गिफ्ट भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया, जिससे पूरे प्रांगण में अपनत्व, सम्मान और उल्लास की अनुभूति स्पष्ट रूप से झलकने लगी।


 माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष गायत्री मंत्र के मधुर उच्चारण, पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर इंजीनियर आलोक शुक्ला द्वारा कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों को जीवन में आदर्श मूल्यों को आत्मसात करने हेतु प्रतिज्ञा (शपथ) भी दिलाई गई। कार्यक्रम के अगले चरण में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की मनोहारी श्रृंखला प्रारंभहुई। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण म्यूजिकल प्रस्तुति "कितने अच्छे लगते हैं ये नदिया, ये रैना और तुम" ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही प्रस्तुत दो आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं कला कौशल को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया।







Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies