जिले में एक और अस्पताल पर लगा लापरवाही का आरोप!
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जिले में एक और अस्पताल पर लगा लापरवाही का आरोप!

 


सर्कुलर रोड पर स्थित प्राइवेट जीवन दीप अस्पताल पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगे हैं... पयागपुर निवासी पीड़ित परिवार के अनुसार इसी अस्पताल में मृतक पूजा सिंह की 10 फरवरी को ऑपरेशन से डिलीवरी हुई थी जिसमें बच्चे की मौत हो गई थी जिसके बाद पूजा सिंह की भी हालत गंभीर हो गई जिसकी वजह से वो यहां 5 दिन भर्ती रही लेकिन 15 फरवरी को उसकी भी दुखद मौत हो गई!

पीड़ित परिवार वालों के अनुसार डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से पूजा सिंह की मौत हुई है जबकि अस्पताल के डॉक्टर सुवर्णा कुमार ने बताया कि मरीज की तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से उसकी मौत हुई है न कि लापरवाही की वजह से जबकि नगर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है!


गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies