थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा जालसाजी एवं आपराधिक विश्वासघात के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
कार्यवाही का विवरण-
श्रीमान पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा (पूर्वी) मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई। थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 280/25, धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 316(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त प्रमोद मौर्या उर्फ प्रमोद कुमार पुत्र छोटे, उम्र लगभग 33 वर्ष, निवासी बहबोलिया महादा, थाना रिसिया, जनपद बहराईच को दिनांक 14.02.2026 को बहबोलिया चौराहा, थाना क्षेत्र रिसिया, जनपद बहराईच से गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 22.09.2024 को वादी कलीम मोहम्मद कलीम पुत्र स्व० बब्बू खां, निवासी महराजगंज शहर, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा द्वारा थाना कोतवाली नगर में लिखित तहरीर दी गई। तहरीर में उल्लेख किया गया कि विपक्षीगण प्रमोद मौर्या आदि द्वारा वादी को जनपद बहराईच में भूमि दिखाकर कुल ₹3,50,000/- (तीन लाख पचास हजार रुपये) अग्रिम धनराशि के रूप में प्राप्त कर ली गई। बाद में वादी द्वारा बैनामा कराने हेतु कहने पर विपक्षीगण टालमटोल करने लगे। संदेह होने पर वादी द्वारा भूमि की गहन जांच-पड़ताल की गई, जिससे ज्ञात हुआ कि विपक्षीगणों द्वारा षड्यंत्रपूर्वक जालसाजी करते हुए किसी अन्य महिला को “मालती देवी” बनाकर उसका फर्जी आधार कार्ड तैयार कराया गया तथा धोखाधड़ी एवं आपराधिक विश्वासघात कर वादी की धनराशि हड़पने का प्रयास किया जा रहा है । उक्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान अभियुक्त प्रमोद मौर्या उर्फ प्रमोद कुमार दोषी पाया गया, जिसे आज दिनांक 14.02.2026 को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-
प्रमोद मौर्या उर्फ प्रमोद कुमार पुत्र छोटे, उम्र 33 वर्ष, निवासी बहबोलिया महादा, थाना रिसिया, जनपद बहराईच।
*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0- 280/25, धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 316(2) बीएनएस, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा।
*गिरफ्तारी करने वाली टीम-*
उ0नि0 मनीष कुमार
का0 राहुल कुमार
गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण
