अधिवक्ता सुभाषचंद्र मिश्रा की हत्या: डॉक्टरों के पैनल से हुआ पोस्टमार्टम, शरीर पर 8 चोटें, सिर में गंभीर वार से मौत
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

अधिवक्ता सुभाषचंद्र मिश्रा की हत्या: डॉक्टरों के पैनल से हुआ पोस्टमार्टम, शरीर पर 8 चोटें, सिर में गंभीर वार से मौत

 


अधिवक्ता सुभाषचंद्र मिश्रा की हत्या: डॉक्टरों के पैनल से हुआ पोस्टमार्टम, शरीर पर 8 चोटें, सिर में गंभीर वार से मौत


करनैलगंज में हत्या से हड़कंप, तीन संदिग्ध हिरासत में


गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में अधिवक्ता सुभाषचंद्र मिश्रा की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। दो डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के साथ कराए गए पोस्टमार्टम में मौत का कारण सिर में गंभीर चोट बताया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, सिर पर लगे गहरे वार से खून जम गया, नसों ने काम करना बंद कर दिया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर कुल 8 जगह चोट के निशान पाए गए हैं। हाथ और पैर पर भी चोटें दर्ज की गई हैं, जिससे मारपीट की पुष्टि होती है।


पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पुत्र अभिषेक मिश्रा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शव को अंतिम संस्कार के लिए घर लेकर गए।


पोस्टमार्टम में देरी पर अधिवक्ताओं का आक्रोश

पोस्टमार्टम में देरी को लेकर अधिवक्ता साथियों में नाराजगी देखी गई। देर रात कई अधिवक्ता पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के आवास पर पहुंचे, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद एसपी स्वयं पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और अधिवक्ताओं से संवाद किया।


अधिवक्ताओं ने करनैलगंज कोतवाली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस अधीक्षक ने लिखित शिकायत मिलने पर जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।


इससे पहले कटरा बाजार के भाजपा विधायक बावन सिंह भी अधिवक्ताओं को समझाने पहुंचे थे। इस दौरान हुई बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


जांच जारी, तीन संदिग्ध हिरासत में

पुलिस के मुताबिक मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर धाराओं में सख्ती की जा सकती है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।


गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies