युवक की दर्दनाक हुई मौत,सहतवार गई बारात में हुई मारपीट,गांव में पसरा सन्नाटा
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

युवक की दर्दनाक हुई मौत,सहतवार गई बारात में हुई मारपीट,गांव में पसरा सन्नाटा

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ) 

बलिया (यूपी) मनियर थाना क्षेत्र के बड़सरी जागीर गांव से सहतवार थाना क्षेत्र के बलेउर गई बारात में द्वार पूजा के बाद मारपीट से 22 वर्षीय युवक मोहन राजभर उर्फ बिट्टू की मौत हो गई। घटना से गांव में मातम का माहौल है, जबकि शादी संपन्न हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात को बड़सरी जागीर निवासी रामू राजभर के पुत्र कन्हैया की बारात बलेऊर के सुरेश राजभर के घर पहुंची। द्वार पूजा के बाद मोहन अपने साथी विजय राजभर के साथ भोजन कर जनवासे लौट रहा था। इसी दौरान मैरिज हॉल के पास बाइक पर सवार तीन अज्ञात युवकों ने उन पर हमला कर दिया। विजय को हल्की चोटें आईं, और मोहन गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें सहतवार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाए जाने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया। वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया। मृतक मोहन केवल राजभर का बड़ा बेटा था। वह 18 फरवरी को गुजरात के राजकोट से मजदूरी छोड़कर घर लौटा था। उसकी योजना बारात में शामिल होकर गांव में होली मनाने की थी। उसकी शादी तय थी, मार्च में छेंका भी होने वाला था। छोटा भाई विक्की भी राजकोट से लौट रहा है। मौत की खबर से मां सुभावती देवी और बहन किरन का रो-रोकर बुरा हाल हैं। परिजनों में कोहराम मच गया, फिर भी गमगीन माहौल में कन्या विदा हो गई।परिजनों की तहरीर पर सहतवार पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी की ओर से पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया गया है। पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies