मनियर में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग हुआ घायल
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मनियर में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग हुआ घायल

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) मनियर में सड़क दुर्घटना में बुजुर्ग व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। पीड़ित की पहचान सरवार कक्करघट्टी निवासी पारस गोंड़ (उम्र लगभग 65 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना सोमवार शाम साढ़े चार बजे घटी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पारस गोंड़ सड़क पर जा रहे थे जब एक तेज रफ्तार वाहन ने मनियर इंटर कॉलेज के सामने उन्हें टक्कर मार दी। जोरदार धक्के से वे सड़क पर गिर पड़े और बुरी तरह चोटिल हो गए। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और घायल को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। समाचार लिखे जाने तक उनका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पर चल रहा है। पारस के परिजनों ने सभी का आभार जताया। इस संदर्भ में थाना प्रभारी मनियर कौशल कुमार पाठक से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हल्की चोट आई है ।इलाज चल रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies