डीएम ने देर रात शहर के विभिन्न स्थानों और कार्यों का किया निरीक्षण
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

डीएम ने देर रात शहर के विभिन्न स्थानों और कार्यों का किया निरीक्षण

 


गोंडा। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने गुरुवार की देर रात्रि नगर पालिका परिषद गोंडा के अधिशासी अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। यह निरीक्षण चौक बाजार से गुड्डू मल चौराहा होते हुए गुरु नानक चौराहा तक किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद गोंडा द्वारा कराए गए सौन्दर्यीकरण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया। गुड्डू मल चौराहा से गुरु नानक चौराहा तक किए गए कार्यों में सड़क, फुटपाथ, प्रकाश व्यवस्था, पेंटिंग, डिवाइडर एवं अन्य शहरी सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए गए विकास कार्य शामिल हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सौन्दर्यीकरण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यों को पूर्ण कराया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि शहर की सुंदरता और नागरिकों की सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता है, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, अतिक्रमण, प्रकाश व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया गया। जिलाधिकारी ने आवश्यक सुधारों के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। देर रात्रि तक चले इस निरीक्षण से शहर के विकास एवं सौन्दर्यीकरण कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies