उच्च न्यायालय इलाहाबाद, लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 92 वादों का हुआ निस्तारण।
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

उच्च न्यायालय इलाहाबाद, लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 92 वादों का हुआ निस्तारण।



लखनऊ, 13 दिसम्बर 2025

 वरिष्ठ न्यायमूर्ति राजन रॉय, अध्यक्ष, उच्च न्यायालय विधिक सेवा उपसमिति, लखनऊ की अध्यक्षता में शनिवार को माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद, लखनऊ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का उद्देश्य आपसी सुलह एवं समझौते के माध्यम से त्वरित एवं सुलभ न्याय उपलब्ध कराना रहा।


निबंधक (जे.) (एडमिन) / सचिव, उच्च न्यायालय विधिक सेवा उपसमिति, इलाहाबाद उच्च न्यायालय, लखनऊ मनोज पाण्डेय ने बताया कि आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न श्रेणियों के कुल 92 वाद सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित किए गए। इन वादों के निस्तारण के उपरांत संबंधित पक्षकारों को कुल 5 करोड़ 37 लाख 84 हजार 13 रुपये की धनराशि मुआवजे के रूप में दिलाई गई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies