मनियर के एक अंग्रेजी शराब की दुकान में हुई चोरी
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मनियर के एक अंग्रेजी शराब की दुकान में हुई चोरी

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ),

बलिया (यूपी) मनियर थाना क्षेत्र के कंपोजिट सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान में बीते 11 दिसंबर की रात में चोरी की घटना प्रकाश में आई है। दुकान के प्रोपराइटर वेद प्रकाश मिश्रा पुत्र अशोक मिश्रा निवासी ग्राम केवरा थाना मनियर जनपद बलिया ने मनियर थाने पर तहरीर दिया है। जिसमें यह दर्शाया है कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 11 12.2025 की रात में दुकान के पीछे से रोशनदान तोड़कर चोरी कर लिया गया है। चोरी में दो पेटी शराब 8 पीएम ब्लैक और 100 पाइपर का चार बोतल और कैश 190000रुपए चोरी किया गया है।उन्होंने थाना प्रभारी मनियर से उचित कार्रवाई किए जाने की मांग किया है। दुकान के प्रोपराइटर के तहरीर पर मनियर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता बी एन एस 2023 की धारा 331(4) व305(a )के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। मुकदमा शनिवार के शायं लगभग 4:30 बजे लिखा गया है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर थाना प्रभारी मनियर कौशल कुमार पाठक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच पड़ताल चल रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies