प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)
बलिया (यूपी) नई दिल्ली में लालकिला स्थित मेट्रो स्टेशन के पास दिलदहला देने वाले विस्फोट के बाद संपूर्ण प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया गया है। उक्त घटना को ध्यान में रखते हुए बलिया पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सोमवार को रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रशासन और कोतवाली पुलिस के साथ पैदल गश्त की।
श्री सिंह ने यात्रियों से संवाद करते हुए सुरक्षा का भरोसा दिलाया और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की।
पुलिस अधीक्षक ने रेलवे स्टेशन परिसर में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी और चेकिंग का जायजा लिया। वहीं जनपद के सभी प्रमुख स्थानों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
