मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ‘‘बाल विवाह को ना, शिक्षा को हां’’ विषय पर आधारित कार्यक्रम का किया गया आयोजन
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ‘‘बाल विवाह को ना, शिक्षा को हां’’ विषय पर आधारित कार्यक्रम का किया गया आयोजन


 मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ‘‘बाल विवाह को ना, शिक्षा को हां’’ विषय पर आधारित कार्यक्रम का किया गया आयोजन


जिलाधिकारी ने बाल विवाह के विरुद्ध संघर्ष करने वाली बालिकाओं को किया सम्मानित


जिलाधिकारी ने बाल विवाह के विरूद्ध अभियान में सम्मिलित होने का सभी से किया आह्वाहन


प्रयागराज 09 अक्टूबर, 2025।

महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन पर आधारित मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास के द्वारा विकास भवन स्थित सरस सभागार में गुरूवार को ‘‘बाल विवाह को ना, शिक्षा को हां’’ विषय पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी के द्वारा रोके गए बाल विवाहों में शामिल कुल 25 बालिकाओं, पुलिस विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों/कर्मचारी को सम्मानित किया गया और कार्यक्रम में बाल विवाह को रोकने से उनके सामने आयीं चुनौतियों पर चर्चा की गयी।


इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान-5.0 के तहत महिलाओं को सशक्त व उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया जा रहा है, जिससे वे अपने क्षेत्र में और भी मेहनत व लगन से कार्य कर सके। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग के द्वारा छेड़खानी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महिलाओं के लिए एक सुरक्षित वातावरण दिया जा रहा है।


जिलाधिकारी ने बाल विवाह के विरूद्ध संघर्ष करते हुए अभियान चलाकर अच्छा कार्य करने वाली बालिकाओं के द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए उन्होंने उपस्थित लोगो से बाल विवाह के विरूद्ध अभियान में सम्मिलित होने का आह्वाहन किया।


उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी जागरूकता के अभाव में लोग लड़कियों को बोझ समझते है और उनकी कम उम्र में ही शादी कर अपनी जिम्मेदारियों से मुक्त होना चाहते है। उन्होंने कहा कि लड़कियों को यदि मौका दिया जाये, तो वह लड़कों की तुलना बहुत अच्छा कार्य कर सकती है और बहुत आगे बढ़ सकती है, इसलिए लड़कियां बोझ हैं की सोच को हमें बदलने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह कानून की दृष्टि एवं सामाजिक रूप से अपराध तो है इसके साथ ही कम उम्र में शादी कर लड़कियों का भविष्य बिगाड़ रहे है। उनकी प्रतिभा को दबाकर उन्हें घर-परिवार की जिम्मेदारियों में व्यस्त कर दिया जाता है।


जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति अभियान की थीम-सशक्त नारी, समृद्ध प्रदेश का जिक्र करते हुए कहा कि जब तक नारी सशक्त नहीं होगी, तब तक प्रदेश भी समृद्ध नहीं होगा। कहा कि आधी जनसंख्या आपकी है, यदि आधी जनसंख्या कार्य नहीं करेगी, मजबूत नहीं होगी, तो देश और प्रदेश कैसे विकसित होगा। उन्होंने कहा कि आधी आबादी की प्रतिभा का बिना उपयोग किए हम विकसित भारत का सपना नहीं देख सकते हैं। बाल विवाह कराने वाले ऐसे लोग देश के विकास में भी अवरोधक बने हुए है।


        जिलाधिकारी ने महिला एवं बालिकाओं से सम्बंधित विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी देते हुए कहा कि बाल विवाह, घरेलू हिंसा और महिलाओं से सम्बंधित अन्य मामलों में हेल्पलाइन नम्बरों पर तुरंत सूचना दें और जिसपर तत्काल कार्रवाई होगी।


 इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त श्री पंकज, जिला विकास अधिकारी श्री जी0पी0 कुशवाहा, परियोजना निदेशक, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री सर्वजीत सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त सिविल लाइन सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies