प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)
बलिया (यूपी) CDS परीक्षा को मनियर ब्लॉक के ग्राम पंचायत अजनेरा निवासी अश्विनी सिंह ने न सिर्फ पास किया है, बल्कि पहले प्रयास में ही ऑल इंडिया 40वीं रैंक प्राप्त कर घर-परिवार के साथ ही बलिया का नाम रोशन किया है। अश्विनी सिंह की सफल उड़ान से चहुंओर खुशी का माहौल है। अश्विनी के पैतृक गांव अजनेरा के साथ ही मनियर में मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार किया गया। ज्ञात हो कि अश्विनी सिंह की माता विभा सिंह आंगनबाड़ी कार्यकत्री है। पिता प्रयागराज में ही छोटा व्यवसाय करते हैं। अश्विनी सिंह की प्रारंभिक शिक्षा गांव पर हुई है। उसके बाद हाईस्कूल, इंटरमिडिएट और स्नातक AG की शिक्षा प्रयागराज से पूर्ण हुई है। प्रतिभावान अश्विनी की तमन्ना शुरू से ही देश सेवा की रही हैं, जिसको लक्ष्य मानकर तैयार की और पहले ही प्रयास में बड़ा मुकाम हासिल कर, बागी धरती को गौरवांवित करने में सफल रहे। अश्विनी ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता के साथ गुरुजनों को दिया है।