युवा उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष द्वारा अधिशासी अभियंता से किए गए मांग पर कोल्हुई में पहुंची जल निगम की टीम
पिछले माह में जल निगम के अधिशासी अभियंता आतिफ हुसैन से युवा उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रिन्स जायसवाल ने मिलकर उनसे कोल्हुई में पानी सप्लाई में लीकेज की समस्या के साथ साथ कोल्हुई बाजार के लोटन रोड पड़े पाइप लाइन से अभी तक कनेक्शन न दिए जाने के संबंध में वार्ता कर समस्या से अवगत कराया था। जिस पर जल निगम अधिशासी अभियंता आतिफ हुसैन ने युवा उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रिन्स जायसवाल को आश्वासन दिया था कि जल्द ही इस समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस संदर्भ में आज जल निगम विभाग के J.E पंकज गुप्ता अपने विभाग की टीम के साथ कोल्हुई बाजार में पहुंचे J.E पंकज गुप्ता जी पहुंचकर युवा उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रिन्स जायसवाल से मुलाकात कर समस्या पर वार्ता किया इस संदर्भ में प्रिन्स जायसवाल ने कोल्हुई मुख्य लोटन तिराहे से पानी की सप्लाई कनेक्शन न होने के साथ साथ कोल्हुई बाजार में जो पानी की सप्लाई दुर्गा मंदिर के पास लगे वॉटर टैंक से दी गई है। उसमें भी कई जगहों पर लीकेज की समस्या से अवगत कराया जिस पर J.E पंकज कुमार गुप्ता ने युवा उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रिन्स जायसवाल को आश्वासन देते हुए कहां कि कोल्हुई में जहां-जहां भी पानी सप्लाई में लीकेज की समस्या है। उन समस्याओं को लिखित तौर पर दीजिए जिससे उन जगहों पर लीकेज की समस्या का जल्द से जल्द निदान कराया जा सके। एवं साथ ही साथ लोटन रोड पर पानी सप्लाई के संबंध में भी उन्होंने बताया कि ग्राम सभा चंदनपुर में लगे वॉटर टैंक अभी चालू नहीं हो सकता जिससे लोटन रोड पर मुख्य तिराहे तक पानी सप्लाई अभी मिलने में थोड़ा समय लग सकता हैं।तब युवा उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रिन्स जायसवाल ने कहा कि कोल्हुई दुर्गा मंदिर वॉटर टैंक से कोल्हुई लोटन रोड को छोड़कर पूरे कोल्हुई को इसी वाटर टैंक से सप्लाई दिया गया हैं। एवं मुख्य कोल्हुई लोटन तिराहे से लोटन रोड पर दोनों तरफ पाइप लाइन पड़ चुका है। अतः कोल्हुई लोटन तिराहे पर दक्षिण में सीताराम उत्तर में स्वर्गीय जगदीश मद्धेशिया के दरवाजे से गए पानी सप्लाई वाले लोहे के पाइप से लोटन रोड पर वाटर सप्लाई वाली पाइप में कनेक्शन देकर जल्द से जल्द लोटन रोड की जनता जनार्दन को भी शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जाए।इस संदर्भ में जल निगम J.E पंकज गुप्ता ने युवा उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रिन्स जायसवाल को आश्वासन देते हुए कहा कि हम अपने उच्च अधिकारियों को इस संबंध में अवगत कराकर सभी समस्याओं का निदान कराया जाएगा इस दौरान युवा उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष श्याम बदन त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष अभिलाष मद्धेशिया, जिला कोषाध्यक्ष उद्देश्य मद्धेशिया, कोल्हुई उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता, वरिष्ठ महामंत्री कमलेश मद्धेशिया,कोषाध्यक्ष हरिराम जायसवाल, उपाध्यक्ष संतोष वर्मा, महामंत्री प्रमोद मद्धेशिया, कोल्हुई युवा उद्योग व्यापार मंडल कार्यवाहक अध्यक्ष बृजेश चौरसिया,युवा उद्योग व्यापार मंडल सहकोषाध्यक्ष विशाल अग्रहरी,आदेश चौबे,मनीष मोदनवाल,संजू खरवार,विशाल वर्मा कोल्हुई उद्योग व्यापार मंडल कोषाध्यक्ष बोल बम मद्धेशिया, कोल्हुई उद्योग व्यापार मंडल सलाहकार लाल जी वर्मा,महेश वर्मा,दीपक शर्मा सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।