प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)
बलिया (यूपी) इसारी सलेमपुर में रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही भव्य रामलीला में सोमवार की रात राम-सुग्रीव मित्रता, बालि वध, सीता खोज और लंका दहन जैसे रोमांचक प्रसंगों का मंचन हुआ। भगवान श्रीराम के दिव्य चरित्रों और कलाकारों के जीवंत अभिनय से पूरा पंडाल “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा।
रामलीला में बताया गया कि माता सीता की खोज में निकले भगवान राम की भेंट जटायु और फिर हनुमान से हुई। हनुमान ने पम्पापुरी में राम-सुग्रीव की मित्रता कराई, बालि का वध कराया और अंगद को राजा बनाया। तत्पश्चात हनुमानजी ने समुद्र पार कर लंका पहुंचकर माता सीता से भेंट की, रावण पुत्र अक्षय कुमार का वध कर लंका दहन किया और विजयी होकर लौटे।
रामलीला का संचालन व निर्देशन श्री दिग्विजय सिंह (प्रबंधक) ने किया। प्रमुख कलाकारों में राम की भूमिका राज सिंह, लक्ष्मण की अनिल गोड़, सीता की विनोद, बालि की श्रीप्रकाश, सुग्रीव की दिलीप, रावण की अनुज गुप्ता, विभीषण की रमेश मिश्रा तथा सम्पाती की आशीष सिंह ने निभाई। मंच का निर्माण हाल ही में विधायक मा. उमाशंकर सिंह के सहयोग से कराया गया था।
रामलीला के सफल आयोजन में रामजी मिश्रा, सुधाकर लाल, श्रीवास्तव, स्वामीनाथ, झींगुर राम, पिंटू गोड़, विनोद, प्रदीप मिश्रा व अफजल अहमद का विशेष योगदान रहा। जानकारी महामंत्री डॉ. आदित्य कुमार अंशु ने दी।
