जनपद युवा उद्योग व्यापार मंडल की शिकायत पर विद्युत विभाग ने शुरू किया काम
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जनपद युवा उद्योग व्यापार मंडल की शिकायत पर विद्युत विभाग ने शुरू किया काम


जनपद युवा उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रिन्स जायसवाल ने पिछले महीने में विद्युत विभाग के संबंधित अधिकारियों को ग्राम सभा पिपरा परसौनी में लगे ट्रांसफार्मर से लोगों के घरों तक सप्लाई न दिए जाने के संबंध में अवगत कराया था। जिस पर विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा उनको आश्वासन मिलता रहा। परंतु कोई कार्यवाही नहीं होने पर बीते 18/09/25 को जिलाध्यक्ष प्रिन्स जायसवाल ने जिलाधिकारी महाराजगंज के नाम से मुख्य विकास अधिकारी को कोल्हुई के विभिन्न समस्याओं के संबंध में ज्ञापन दिया था। पुनः 29/09/2025 को जिलाध्यक्ष प्रिन्स जायसवाल ने जिलाधिकारी महाराजगंज एवं मुख्य विकास अधिकारी से मिलकर समस्या के संदर्भ में दिए गए ज्ञापन के संदर्भ में चर्चा किया गया जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने तत्काल संबंधित विभागों को नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु निर्देशित करने का आश्वासन दिया तदोपरांत 30.9.2025 को जिलाधिकारी कार्यालय से डिप्टी कलेक्टर नंद प्रकाश मौर्य द्वारा विद्युत अधीक्षण अभियंता महाराजगंज सहित कोल्हुई के विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों को भी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies