रामनवमी पर एस.एफ स्ट्रीट स्कूल में हुआ विशेष आयोजन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

रामनवमी पर एस.एफ स्ट्रीट स्कूल में हुआ विशेष आयोजन

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

 बलिया/मथुरा (यूपी): स्ट्रेंजर फ्रेंड्स हैल्पिंग हैंड्स सोसाइटी द्वारा संचालित ट्रांसपोर्ट नगर एवं श्यामकुंज के एस एफ स्ट्रीट स्कूल में रामनवमी का पावन पर्व भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने माँ दुर्गा के जयकारों से माहौल को गुंजायमान कर दिया। पत्रकार व समाजसेविका अंकिता शर्मा ने जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के सदस्य पीयूष बंसल ने विधिवत पूजन-अर्चना एवं कन्या पूजन कर की। माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद बच्चों को प्रसादी के रूप में स्वादिष्ट भोजन कराया गया। प्रसाद ग्रहण करते समय बच्चों के चेहरे पर असीम आनंद और उल्लास साफ झलक रहा था। संस्था की अध्यक्ष शिखा बंसल ने कहा कि रामनवमी शक्ति, भक्ति और सद्गुणों की विजय का पर्व है। यह हमें सिखाता है कि जीवन में कठिनाइयों का सामना साहस और सकारात्मक सोच के साथ करना चाहिए। इस पावन अवसर पर संस्था द्वारा बच्चों को शिक्षा सामग्री एवं उपयोगी वस्तुओं का वितरण भी किया गया। किताबें, कॉपियां, पेंसिल एवं अन्य सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। संस्था की वरिष्ठ सदस्य अंकिता शर्मा ने बताया कि एस एफ स्ट्रीट स्कूल का उद्देश्य केवल पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों में संस्कार, आत्मविश्वास और सामाजिक मूल्यों का विकास करना भी है। संस्था मथुरा के विभिन्न क्षेत्रों मैं झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले 500 से अधिक बच्चों को प्रतिदिन निशुल्क शिक्षा प्रदान कर रही है। संस्था के पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि वे समाज सेवा के इस संकल्प को आगे भी जारी रखेंगे और जरूरतमंदों तक हर संभव मदद पहुँचाते रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies