प्रयागराज:जिलाधिकारी ने ‘‘दिव्य दीपोत्सव मेला’’ का फीता काटकर किया शुभारंभ
दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित उत्पादों का अवलोकन करते हुए उत्पादों के बारे में ली जानकारी, उत्पादों को सराहा
‘‘दिव्य दीपोत्सव मेला’’ दिव्यांगजनों के हौसलों को पंख लगायेगा-जिलाधिकारी
प्रयागराज 17 अक्टूबर, 2025: जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के द्वारा शुक्रवार को विकास भवन प्रांगण में स्वदेशी उत्पादों एवं दिव्यांगजनों के हुनर तथा कौशल के प्रोत्साहन हेतु दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित सामग्रियों की मण्डल स्तरीय ‘‘दिव्य दीपोत्सव मेला’’ का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह के साथ दिव्यांगजनों के द्वारा निर्मित उत्पादों हेतु लगाये गये स्टाल का भ्रमण करते हुए अवलोकन किया और उनके द्वारा बनाये गये उत्पादों के बारे में जानकारी लेते हुए उनकी सराहना की।
दिव्यांगजनों के कौशल एवं नवाचार की प्रशंसा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि यह मेला दिव्यांगजनों के हौसलों को पंख लगायेगा। मेले में विभागीय संस्थाओं तथा स्वैच्छिक संस्थाओं यथा - बचपन डे केयर सेन्टर, राजकीय मानसिक ममता विद्यालय, बेसिक शिक्षा विभाग, भाविनी वेलफेयर सोसाइटी, मूर्ति देवी महिला गृह उद्योग, द स्कूल होम फार ब्लाइण्ड असाइलम, माता कलावती कालेज आफ स्पेशल एजूकेशन, रेड ईगल आशा स्कूल, चेस्टा फाउण्डेशन, उ0प्र0 मूक बधिर विद्यालय, दीपमाला जन कल्याण सेवा संस्थान, कौशाम्बी, एस0एन0 सेवा संस्थान, जनचेतना संस्थान, मां गंगा देवी दिव्यांग सेवा संस्थान, भावना दिव्यांग विद्यालय फतेहपुर, नेहरू ग्राम भारती विश्वविद्यालय, रूद्रवाणी दिव्यांग विद्यालय एवं सेवा केन्द्र, श्री राम चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बनाये गये रंग बिरंगे दीपक, मिटटी की मूर्तियां, जूट का बैग, मोतियों की माला, मोमबत्ती, धूपबत्ती, अगरबत्ती, आदि की प्रदर्शनी लगायी गयी।
इस अवसर पर श्री गोपाल प्रसाद कुशवाहा, जिला विकास अधिकारी, श्री अभय कुमार श्रीवास्तव, उपनिदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, प्रयागराज मण्डल, श्री सन्तोष कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, श्री अशोक कुमार गुप्ता, उपायुक्त, एन0आर0एल0एम0, श्री अशोक कुमार गौतम, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी आदि उपस्थित रहे।