स्वच्छता ही सेवा एवं विशेष अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

स्वच्छता ही सेवा एवं विशेष अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

 


स्वच्छता ही सेवा एवं विशेष अभियान के अंतर्गत जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन


जिला गंगा समिति, प्रयागराज द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” एवं “विशेष अभियान” के अंतर्गत 16 सितंबर से 31 अक्टूबर तक जिले के विभिन्न विद्यालयों में जनजागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इन कार्यक्रमों में हज़ारों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर स्वच्छता और गंगा संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है mअभियान के अंतर्गत गंगा एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता, गंगा शपथ, क्विज एवं स्लोगन प्रतियोगिता, रैली, घाटों पर श्रमदान, तथा नुक्कड़ नाटक जैसे विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में द्वारिका प्रसाद गर्ल्स इंटर कॉलेज में आज पर्यावरण संरक्षण हेतु विशेष जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रंजना पाण्डेय , जिला परियोजना अधिकारी एशा सिंह , शिक्षिका पूनम यादव अनुश्री , दीप्ति खेतवानी , सुषमा चौधरी की उपस्थिति रही। प्रधानाचार्य द्वारा स्वच्छता के महत्व पर प्रेरक संबोधन से हुआ।डीपीओ एशा सिंह ने कहा गंगा हमारी आस्था ही नहीं, जीवनरेखा है। इसकी स्वच्छता बनाए रखना हमारा नैतिक दायित्व है। हमें पॉलिथिन, प्लास्टिक और कचरे को नदी में प्रवाहित करने से बचना चाहिए तथा पर्यावरण के अनुकूल वस्तुओं का उपयोग अपनाना चाहिए।

कार्यक्रम में छात्राओं ने पर्यावरण विषय पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंत में सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने “स्वच्छता ही सेवा” एवं गंगा संरक्षण की शपथ ली।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में स्वच्छता एवं हरियाली का संदेश देते हुए छात्रों ने सामूहिक संकल्प लिया कि वे गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संदेशवाहक बनेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies