बूंदाबूंदी से किसानों में चिंता की लहर दौड़ी
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

बूंदाबूंदी से किसानों में चिंता की लहर दौड़ी

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ) 

बलिया (यूपी) जनपद के अनोको तहसील क्षेत्र में बदला मौसम का मिज़ाज, जानकारी के अनुसार तहसील सिकंदरपुर के ग्रामीण सहित कई इलाकों में बूंदाबांदी पिछले दो दिनों से हो रही है। जिस कारण हल्की ठंड अब दस्तक दे चुकी है, वहीं किसानों में इस बूंदाबूंदी वारिश के कारण धान की फसल को लेकर चिंता का विषय बना हुआ है।



बताया जाता है कि अनेकों किसानों ने अपने धान की फसल को काट कर खेतों में सूखने के लिए रखा था। जो अब बूंदाबूंदी वारिश की वजह से धान की बालियां कीचड़ उक्त मिट्टी से चिपक चुकी हैं। जिसको एकत्र करना अब किसानों के लिए प्रश्न बना हुआ है। साथ ही हो रही बूंदाबूंदी वारिश के साथ तेज हवा ने कई किसानों के फसल को तहस नहस कर दिया है।किसान चिंता में पड़े हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies