प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत मत्स्य विभाग
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत मत्स्य विभाग

 


आज दिनांक 30 अक्टूबर 2025 को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत मत्स्य विभाग प्रयागराज के द्वारा संगम नोज पर उत्तर प्रदेश मत्स्य विकास निगम की मेजा हैचरी से 2.35 लाख भारतीय मेजर कार्प प्रजाति की रोहू, कतला एवं नैन प्रजाति की फिंगरलिंग साइज की 80 से 100 मिली मीटर की मत्स्य अंगुलिकाओं का संचय मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा नामित जिला विकास अधिकारी प्रयागराज श्री जी पी कुशवाहा एवं माननीय विधायक बारा प्रतिनिधि श्री प्रेम चंद्र निषाद , श्री अरुण कुमार निषाद, नाविक संघ महामंत्री, श्री मनोज तिवारी समाजसेवी तीर्थ पुरोहित, नमामि गंगे से राजेश शर्मा जी और अन्य सहयोगी बंधु के द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे उप निदेशक मत्स्य प्रयागराज मंडल श्री विजय पाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य, प्रयागराज श्री विवेक तिवारी, मत्स्य निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार तथा समस्त मत्स्य विभाग के कर्मचारी एवं मत्स्य पालक एवं मछुआ समुदाय के व्यक्ति उपस्थित रहे। मुख्य कार्यकारी अधिकारी के द्वारा विभाग मे संचालित हो रही योजनाओ की जानकारी आये हुए मत्स्य पलको को प्रदान की जिसमे प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्य मंत्री मत्स्य संपदा योजना, निशादराज वोट योजना, मत्स्य पालक कल्याण कोष योजना की जानकारी प्रदान की गयी एवं योजना से संबंधित पंपलेट वितरण का कार्य मत्स्य पलको को किया गया। उक्त कार्य क्रम का उद्देश्य मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देना है। यह भी बताया गया की नदियों मे 1.5 किलोग्राम से छोटी मछलियों को न निकला जाए तथा माह जून, जुलाई और अगस्त मे मछलियों के प्रजनन काल के दौरान मत्स्य शिकार महि प्रतिबंधित रहती है। अंत मे सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies