पिछले महीने 18/09/2025 को जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में जिलाधिकारी को कोल्हुई की विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में युवा उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रिन्स जायसवाल द्वारा ज्ञापन सौंपकर विभिन्न समस्याओं के समाधान करने का मांग किया गया था जिलाधिकारी महोदय के नाम से मुख्य विकास अधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन पर जिला कार्यालय से मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा उपजिला अधिकारी फरेंदा एवं खंड विकास अधिकारी बृजमनगंज को नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु अवगत कराया गया। इसी संदर्भ में आज कोल्हुई बाजार में मौके पर पहुंचे बृजमनगंज खंड विकास अधिकारी एवं सहायक खंड विकास अधिकारी गुलाब पाठक उक्त मांग के संदर्भ में बृजमनगंज खंड विकास अधिकारी से युवा उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रिन्स जायसवाल से किए गए मांग के संदर्भ में वार्ता किया वार्ता के बाद कोल्हुई हाईवे पर बने पशु अस्पताल के बगल से इंटरलॉकिंग रोड पर 25मीटर अंदर जाने पर उत्तर दिशा में मोहम्मद नईम के मकान से मिथिलेश कुमार बरनवाल के खेत तक लगभग 85 मी किए गए सड़क की मांग के संदर्भ में खंड विकास अधिकारी एवं सहायक खंड विकास अधिकारी गुलाब पाठक को मौके स्थल पर युवा उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रिन्स जायसवाल ने सर्वे कराया साथ ही साथ कोल्हुई में युवा उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रिन्स जायसवाल द्वारा जिलाधिकारी से सार्वजनिक शौचालय के किए गए मांग के संदर्भ में भी चर्चा हुआ। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान रामकेश प्रजापति का कहना था। कि कोल्हुई मार्केट में सार्वजनिक शौचालय के लिए जमीन उपलब्ध नहीं है। इसके बाद युवा उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रिन्स जायसवाल ने कहां कि जल्द ही हम उपजिलाधिकारी फरेंदा से मिलकर कोल्हुई में सार्वजनिक शौचालय की नितांत आवश्यकता के दृष्टिकोण से सार्वजनिक शौचालय के लिए जमीन मुहैया कराने के लिए आग्रह व निवेदन करेंगे। जिससे कोल्हुई में सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जा सके।इस दौरान कोल्हुई उद्योग व्यापार मंडल के सलाहकार लाल जी वर्मा,अमित ओझा,सुनील मद्धेशिया कोल्हुई उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक महेश वर्मा, आदेश चौबे सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।
युवा उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष द्वारा किए गए मांग पर कोल्हुई में पहुंचे खंड विकास अधिकारी
Tuesday, October 14, 2025
0
Tags