जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष अंतर्गत जिला संचालन समिति की बैठक संपन्न
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष अंतर्गत जिला संचालन समिति की बैठक संपन्न


प्रयागराज: 2, 9, 2025 को शाम 5:00 बजे जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष अंतर्गत जिला संचालन समिति की बैठक हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। 

जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बताया गया की योजना अंतर्गत अब तक कुल 492 केस पोर्टल पर दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 273 केस का निस्तारण किया जा चुका है 219 केस अभी भी पोर्टल पर लंबित है, जिनमें से 83 केस जिला संचालन समिति के स्तर पर लंबित है, 114 केस नोडल चिकित्सा अधिकारी के स्तर पर तथा 22 केस नोडल पुलिस अधिकारी के स्तर पर लंबित हैं। जिला संचालन समिति के स्तर पर लंबित 83 केस में से 33 केस में बैठक में स्वीकृति/अस्वीकृति के संबंध में निर्णय लिया गया जिसमें से 24 केस को स्वीकृत तथा 9 केस में अस्वीकृति की गई। 



नोडल चिकित्सा अधिकारी के स्तर पर लंबित 114 केस में एक सप्ताह के अंदर चिकित्सा की रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करते हुए जिला संचालन समिति को अग्रसारित किए जाने के निर्देश नोडल चिकित्साधिकारी को जिलाधिकारी द्वारा दिया गया। इसी तरह नोडल पुलिस अधिकारी के स्तर पर लंबित 22 केस को भी तत्काल चार्जशीट व अन्य अभिलेख अपलोड करते हुए एक सप्ताह के अंदर पोर्टल पर अग्रसारित करने के निर्देश दिए गए। जिला संचालक की समिति के स्तर पर लंबित ऐसे केस जिसमें पीड़िता के बैंक विवरण चार्जशीट या अन्य अभिलेख प्राप्त नहीं हो सकते हैं उन्हें थाने के माध्यम से उपलब्ध कराए जाने हेतु पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies