प्रख्यात अन्तर्राष्ट्रीय काउंसलर प्रो0 ई0वी0 गिरीश ने व्यक्ति के स्वयं के प्रबंधन, जीवन शैली, स्वास्थ्य, मन को स्वस्थ रखने एवं प्रसन्नचित्त रहने के तरीको के बारे में दी जानकारी
प्रख्यात अन्तर्राष्ट्रीय काउंसलर ब्रम्ह कुमार प्रो0 ई0वी0 गिरीश ने सोमवार को संगम सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वप्रबंधन पर व्याख्यान देते हुए व्यक्ति के स्वयं प्रबंधन, जीवन शैली, स्वास्थ्य, मन को स्वस्थ रखने एवं प्रसन्नचित्त रहने के तरीको के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने जीवन में चमत्कारिक परिवर्तन के लिए आध्यात्मिकता के सत्य की पहचान, खुशनुमा जीवन जीने की कला, सम्बंधों में मधुरता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि समस्या के बारे मे सोचने से बहाने मिलते है, समाधान के बारे में सोचने से रास्ते मिलते है। उन्होंने कहा कि मनुष्य के मन में जिस प्रकार के विचार आते है, उसी प्रकार का कार्य जनमानस द्वारा किया जाता है। इसलिए आवश्यक हो जाता है कि मनुष्य अपने मस्तिष्क में अच्छे विचारों को लाये, जिससे हम अच्छा कार्य कर सके एवं समाज को एक अच्छी दिशा में ले जा सके तथा अपने जीवन शैली में संयमित व्यवहार करने के बारे में बताया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती विनीता सिंह, अपर जिलाधिकारी श्री संजीव कुमार शाक्य, नगर मजिस्टेªट श्री विनोद कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।