प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)
बलिया (यूपी) मनियर थाने पर मनियर क्षेत्र के प्रधान गणों एवं महिलाओं की एक बैठक सोमवार को शायं काल हुई। मनियर थाना प्रभारी कौशल कुमार पाठक ने मिशन शक्ति फेज 5 के संदर्भ में बताया। कि मिशन शक्ति फेस 5 का कार्यक्रम आगामी दिनों,पूरे मनियर थाना क्षेत्र में चलेगा। एक दिन में दो गांव में टीम पहुंचेगी और मिशन शक्ति के बारे में लोगों को जागरूक करेगी। मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी सुरक्षा,नारी सामान,नारी स्वालंबन आदि की बातें बताई जाएगी। महिलाओं को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076,वूमेन पावर लाइन 1090, वीमेन हेल्पलाइन 181 पुलिस आपातकालीन सेवा 112,गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के लिए एंबुलेंस हेल्पलाइन 102, 108 एंबुलेंस सेवा,1098 चाइल्ड लाइन,101 अग्नि समन सेवा,1930 साइबर हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि अगर किसी की मोबाइल गुम हो जा रही है तो तत्काल मनियर थाने को सूचना दें या सीईआआर पोर्टल पर इसे अपलोड करे। बिना जानकारी के कोई भी ऐप डाउनलोड न करें। अगर कोई ऐप डाउनलोड करने के लिए भेजता है तो उसे डाउनलोड न करें।कोई भी ऐप प्ले स्टोर से ही डाउनलोड करें। इससे आप साइबर अपराध से बच सकते हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने अन्य जानकारियां दी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान आप अपने गांव में डीजे पिकअप पर, मैजिक पर ही बांधे। अगर कोई ट्रैक्टर ट्राली पर डीजे बांधकर चलता है तो इस पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसकी जानकारी आप अपने गांव में दे दें। इस मौके पर प्रधान राजेश सिंह, सत्येंद्र पाठक, रामदेव यादव, सोनू यादव, टुनटुन सिंह, अशोक पाठक, देवेंद्र यादव,सदन यादव, आफताब आलम,सोनू सिंह,शंकर सिंह सहित अनेकों लोग मौजूद रहे। थाने पर मातृ शक्ति काफी मात्रा में मौजूद रही।