जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में जिला सैनिक बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में जिला सैनिक बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई

 


जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सैनिक बन्धु की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी ने भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित कराये जाने के दिए निर्देश

      जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में जिला सैनिक बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों द्वारा भूमि विवाद, अवैध कब्जा, शस्त्र लाइसेंन्स के रेनुवल, पेंशन संबंधी प्रकरण, सड़क चौड़ीकरण, गाड़ियों की अवैध पार्किंग, बाउंड्रीवाल सहित अन्य समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया, जिसपर जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं को प्राथमिकता पर निस्तारित कराने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने भूतपूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को आश्वस्त किया कि जो भी शिकायतें प्राप्त हुई है, उसका नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण ढंग से प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जायेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह सहित जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी सहित भूतपूर्व सैनिक/आश्रित व अन्य सम्बन्धित उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies