जिलाधिकारी ने नवनिर्मित मम्फोर्डगंज फ्लड पम्पिंग स्टेशन पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के सम्बंध में की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

जिलाधिकारी ने नवनिर्मित मम्फोर्डगंज फ्लड पम्पिंग स्टेशन पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के सम्बंध में की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

 


जिलाधिकारी ने नवनिर्मित मम्फोर्डगंज फ्लड पम्पिंग स्टेशन पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के सम्बंध में की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में मम्फोर्डगंज में नवनिर्मित फ्लड पम्पिंग स्टेशन पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित कराये जाने एवं फ्लड पम्पिंग स्टेशन को सुचारू रूप से क्रियाशील रखने के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने फ्लड पम्पिंग स्टेशन को पूरी क्षमता के साथ लगातार सुचारू रूप से क्रियाशील रखने के निर्देश दिए है, जिससे कि फ्लड पम्पिंग स्टेशन से सम्बंधित क्षेत्र में बाढ़ एवं बरसात के पानी की निकासी होती रहे तथा कहीं पर भी जल-जमाव न होने पाये। 



उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों को एलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए है। उन्होंने अधिशाषी अभियंता हाइडल से फ्लड पम्पिंग स्टेशन पर विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से बनाये रखने हेतु मोबाइल ट्रांसफार्मर अथवा अन्य उपाय कराये  जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने फ्लड पम्पिंग स्टेशन के गेट में आइलिंग व ग्रीसिंग कराये जाने एवं फ्लड पम्पिंग स्टेशन की लगातार निगरानी रखने के लिए किसी व्यक्ति शिफ्टवार ड्यूटी लगाये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि फ्लड पम्पिंग स्टेशन के संचालन में किसी भी प्रकार की कोई भी लापरवाही नहीं होनी चाहिए अन्यथा सम्बंधित अधिकारियों की संयुक्त रूप से जिम्मेदारी तय की जायेगी।

बैठक में जिलाधिकारी ने फ्लड पम्पिंग स्टेशन पर नगर आयुक्त से समन्वय कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु अपर जिलाधिकारी नगर को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व से फ्लड पम्पिंग स्टेशन से सम्बंधित सभी अधिकारियों के कार्यों की निगरानी रखने के लिए कहा है। उन्होंने एक्सीएन गंगा प्रदूषण, एक्सीएन बाढ़, एक्सीएन जलकल एवं सभी सम्बंधित अधिकारियों को प्रतिदिन फ्लड पम्पिंग स्टेशन का निरीक्षण कर क्रियाशीलता की जांच करते रहने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नगर श्री सत्यम मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती विनीता सिंह, एनएचआई, अधिशाषी अभियंता बाढ़ खण्ड, अधिशाषी अभियंता जलकल, अधिशाषी अभियंता गंगा प्रदूषण, अधिशाषी अभियंता हाइडल नोडल सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies