हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा निकाली गयी तिरंगा यात्रा को जिलाधिकारी ने दिखायी हरी झण्डी
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा निकाली गयी तिरंगा यात्रा को जिलाधिकारी ने दिखायी हरी झण्डी

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा निकाली गयी तिरंगा यात्रा को जिलाधिकारी ने दिखायी हरी झण्डी

तिरंगा यात्रा में सम्मिलित लोग उत्साह के साथ देशभक्ति की भावना एवं राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा से दिखे ओत-प्रोत

हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के तहत बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा को जिलाधिकारी के द्वारा शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क के गेट नं0-3 से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। तिरंगा यात्रा शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क गेट नं0-03 से प्रारम्भ होकर सिविल लाइन हनुमान मंदिर चौराहा से होते हुए पुनः शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क गेट नं0-3 आकर सम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा में बेसिक शिक्षा विभाग के लगभग 2500 शिक्षक, स्काउट टीम एवं स्कूली बच्चे सम्मिलित हुए। तिरंगा यात्रा के समय लोग उत्साह के साथ देशभक्ति की भावना एवं राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा से ओत-प्रोत रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, प्रशिक्षु आईएएस श्री अनिमेश वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवब्रत सिंह सहित बेसिक शिक्षा एवं शिक्षक संगठनों के अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies