उद्योग व्यापार मंडल की पहल पर कोल्हुई में नाला निर्माण का जिला पंचायत ने कराया सर्वे
उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल जनपद महाराजगंज के जिलाध्यक्ष प्रिन्स जायसवाल की नेतृत्व में कोल्हुई व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, व्यापारियों के साथ कुछ दिन पूर्व जिला पंचायत महाराजगंज अपर मुख्य अधिकारी सुधीर कुमार पाल को एक ज्ञापन देकर कोल्हुई बाजार के मुख्य लोटन तिराहे से चंदनपुर पुलिया तक नाला निर्माण का मांग किया गया था।
जिस मांग पर आज अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत महाराजगंज सुधीर कुमार पाल के निर्देश पर जिला पंचायत अवर अभियंता रफ़ीउल्लाह मौके पर पहुंचकर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ सर्वे किया सर्वे में युवा उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष प्रिन्स जायसवाल, वरिष्ठ युवा जिला उपाध्यक्ष श्याम बदन त्रिपाठी (डब्लू तिवारी), युवा उद्योग व्यापार मंडल जिला मीडिया प्रभारी नागेश्वर रौनियार, उद्योग व्यापार मंडल के जिलाउपाध्यक्ष नदीम अहमद अब्बासी,प्रेमशंकर उपाध्याय,गौरी शंकर मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।