सोशल मीडिया पर विधायक पूजा पाल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, प्रयागराज और कौशाम्बी में केस दर्ज
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

सोशल मीडिया पर विधायक पूजा पाल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, प्रयागराज और कौशाम्बी में केस दर्ज

 

विधायक पूजा पाल को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर अभद्र भाषा और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले उमेश यादव के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। यह कार्रवाई अधिवक्ता श्याम चन्द्र पाल की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर की गई है। उमेश यादव के ही खिलाफ कौशाम्बी के पिपरी थाने में भी मुकदमा दर्ज कराया गया है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि उमेश यादव ने कई बार एक्स पर विधायक पूजा पाल के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया। इससे न केवल चायल क्षेत्र की महिलाओं की भावनाएं आहत हुईं बल्कि समूचे समाज को ठेस पहुंची। विशेष रूप से सेफर्ड, पाल, बघेल, धनगर, गडेरिया एवं चरवाहा समाज के लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। कर्नलगंज थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर उमेश यादव के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब मामले से संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट और साक्ष्यों को खंगाल रही है। विधायक पूजा पाल पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर मुकदमा दर्ज सपा से निष्कासन के बाद चायल की सपा विधायक पूजा पाल के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अभद्र टिप्पणी और आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले उमेश यादव के खिलाफ रविवार को पिपरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई शेखपुर रसूलपुर निवासी संतोष कुमार पाल की तहरीर पर की गई है। आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया एक्स पर उमेश यादव आईडी से अभद्र टिप्पणी से उनके न केवल समाज लोग बल्कि समर्थक आहत हुए हैं। अशोभनीय पोस्ट में अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है। जिससे विधायक पूजा पाल की सामाजिक और राजनैतिक क्षति हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज लिया गया है। मामले मे साइबर टीम जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies