उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 14 लखपति दीदियो को लखनऊ से नई दिल्ली लालकिले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह मे सम्मिलित होने के लिए किया रवाना
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 14 लखपति दीदियो को लखनऊ से नई दिल्ली लालकिले पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह मे सम्मिलित होने के लिए किया रवाना



लखनऊ: 13 अगस्त 2025

देश की आज़ादी के राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त 

(स्वतंत्रता दिवस)को नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले पर आयोजित ध्वजारोहण समारोह की उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की विभिन्न जनपदों से चयनित 14 लखपति दीदियाँ भी साक्षी बनेंगी। यह अवसर ना केवल उनके जीवन यात्रा की कहानी को सम्मानित करता है, बल्कि प्रदेश की ग्रामीण महिलाशक्ति की आत्मनिर्भरता का भी प्रतीक है।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कुशल निर्देशन में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लाखों महिलाएं आज विभिन्न उद्यमों में लगकर आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह में भागीदारी को लेकर लखपति दीदियों में गहरा उत्साह है।

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने बुधवार को अपने कैम्प कार्यालय, 7-कालिदास मार्ग, लखनऊ से 14 लखपति दीदियों को नई दिल्ली के लिए हरी झण्डी दिखाकर बस द्वारा रवाना किया। 

इन 14 चयनित लखपति दीदियों के साथ उनके पति या एक सहयोगी भी दिल्ली यात्रा पर रवाना किया गया। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े दो विशेष प्रतिनिधि भी टीम के साथ गये हैं। 

श्री मौर्य ने उत्तर प्रदेश की लखपति दीदियो को ऐतिहासिक लाल किले पर आयोजित होने वाले स्वतन्त्रता दिवस समारोह मे सम्मिलित होने के आमन्त्रण के लिये प्रधानमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।लखपति दीदियो को नई दिल्ली रवाना करने से पूर्व उप मुख्यमंत्री ने लखपति दीदियो से संवाद करते हुये उनसे अनुभव व विचार साझा किये तथा उन्हें लखपति बनने पर सम्मान पत्र व अंगवस्त्र भेंट किया। लखपति दीदियो को बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि यह दीदियां स्वंय सहायता समूहो की महिलाओ के लिये प्रेरणास्रोत हैं, इनसे प्रेरणा लेकर अन्य दीदियां भी लखपति दीदी की श्रेणी मे आने का प्रयास करेंगी। उन्होंने लखपति दीदियो के साथ यहाँ पर तिरंगा यात्रा भी निकाली।

14 अगस्त को ये महिलाएं दिल्ली में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भ्रमण करेंगी।

उप मुख्यमंत्री ने ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि दीदियों की यात्रा, ठहराव एवं अन्य व्यवस्थाएं नियमानुसार और गरिमापूर्ण ढंग से सुनिश्चित करे उन्हे किसी प्रकार की परेशानी न होने पाये।श्री मौर्य ने कहा है कि इन दीदियों की यह भागीदारी नारी सशक्तिकरण, सामूहिक शक्ति और आत्मनिर्भर भारत की भावना को एक नई ऊँचाई देगी।लखपति दीदियों की इस समारोह मे ऐतिहासिक भागीदारी होगी।उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश मे नारी सशक्तिकरण की नई उड़ान मिल रही है

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की प्रेरणास्पद महिलाओं को यह ऐतिहासिक सम्मान मिल रहा है।उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य की पहल पर समूहों की महिलाओं को देश के मंच पर पहचान मिल रही है।

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूहों की जो दीदियाँ विशेष अतिथि के रूप में दिल्ली के स्वतन्त्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिये गयी हैं, उनमे हरदोई से ममता जौहर,झाँसी से निशा देवी,सुल्तानपुर से ललिता मौर्य,

देवरिया से रेणु देवी,लखीमपुर खीरी से उमा देवी, रुचि वर्मा, व सुनीता देवी,फतेहपुर से कांति देवी व लक्ष्मी देवी,मिर्ज़ापुर से शशिबाला सोनकर, राखी कृष्णा सिंह,संत कबीर नगर से विंद्रावती देवी, व संतोषी देवी तथा सोनभद्र से निर्मला देवी हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies