छत पर सोई महिला के विषैले जंतु के डसने से मौत मचा कोहरम।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

छत पर सोई महिला के विषैले जंतु के डसने से मौत मचा कोहरम।

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) मनियर से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के मनोरथपुर निवासी रामजन्म राजभर की पत्नी सुघरी देवी 41 वर्ष प्रतिदिन की भाँति मंगलवार को भी खाना खाकर छत पर सो गई थी। परिजनों के अनुसार बुधवार को 3:00 बजे भोर में किसी विषैले जंतु ने डस लिया। महिला ने यह बात अपने परिजनों को बताई, परिजनों ने पहले अमवा के सती माई के पास झाड़ फूंक कराने ले गए,वहां स्थिति ठीक न होने पर जिला अस्पताल ले गये। जहां पर इलाज के दौरान भी स्थिति बिगड़ती रही। महिला कि स्थिति ठीक ना होने पर मऊ के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में जाते समय सागर पाली के पास महिला ने दम तोड़ दिया। परिजन पुनः महिला को वापस जिला अस्पताल लेकर चले आए। जहाँ पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उधर मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies