माण्डा: पुलिस ने सोमवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

माण्डा: पुलिस ने सोमवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 


माण्डा,प्रयागराज। पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर जोन के थाना माण्डा पुलिस ने सोमवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी थाना क्षेत्र माण्डा में पंजीकृत गंभीर धाराओं के मुकदमे के आधार पर की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों में पहला नाम रामसमीर विश्वकर्मा पुत्र राम लोटन निवासी चकढीहा थाना माण्डा जनपद प्रयागराज का है, जबकि दूसरा अभियुक्त विपुल विश्वकर्मा उर्फ पिंटू पुत्र गणेश प्रसाद विश्वकर्मा निवासी भोजपुर थाना ज़िगना जनपद मिर्जापुर है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को 29 जुलाई 2025 की रात रानी का तालाब के किनारे राजापुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। नियमानुसार दोनों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई।

क्या था मामला:

जानकारी के अनुसार, 29 अप्रैल 2025 को रोहित शर्मा पुत्र राजेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम राजापुर थाना माण्डा ने थाना माण्डा में मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित के अनुसार, 26 जुलाई को आरोपीगणों ने पत्रकार बताकर दुकान का लाइसेंस, चेकिंग, और लाइबिलिटी की बात कहकर उसे डराया और 5000 रुपये की मांग की। पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।


घटना के आधार पर मुकदमा संख्या 163/2025 धारा 308(5)/351(3) बीएनएस में दर्ज किया गया था और आरोपियों की तलाश शुरू हुई। पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों अभियुक्तों को गिरफ़्तार कर लिया।


गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

रामसमीर विश्वकर्मा, उम्र लगभग 41 वर्ष, निवासी चकढीहा, थाना माण्डा, जनपद प्रयागराज।

विपुल विश्वकर्मा उर्फ पिंटू, उम्र लगभग 21 वर्ष, निवासी भोजपुर, थाना ज़िगना, जनपद मिर्जापुर।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies