जिलाधिकारी ने 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के सम्बंध में की समीक्षा बैठक
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

जिलाधिकारी ने 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के सम्बंध में की समीक्षा बैठक

 


जिलाधिकारी ने 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के सम्बंध में की समीक्षा बैठक


11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘‘योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’’  


जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को समय से सभी तैयारियां सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश


जिलाधिकारी ने संगम नोज के आस-पास व्यापक साफ-सफाई की व्यवस्था कराये जाने के दिए निर्देश


जिलाधिकारी ने उप मुख्यचिकित्साधिकारी को मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त चिकित्सा स्टाफ, चिकित्सीय सुविधा एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश


जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ की अध्यक्षता में गुरूवार को सर्किट हाउस के सभागार में आगामी 21 जून को मनाए जाने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के सम्बंध में बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को सभी तैयारियां समय से सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए हैै। उन्होंने आयोजन स्थलों पर मंच, मैटिंग, मार्ग सूचक, यातायात/पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, एल0ई0डी0 टीबी, बिजली, साउण्ड, कालर माईक, स्थल का ब्लाक विभाजन सहित अन्य व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कराने के लिए कहा है। इस वर्ष की थीम ‘‘योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ’’ ‘‘ एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग’’ है। योग दिवस पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन 21 जून को संगम नोज पर आयोजित किया जायेगा।


जिलाधिकारी ने कहा कि योग स्वास्थ्य के लिए अमृत समान है। युवाओं को योग कार्यक्रमों से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास में प्रतिभाग करने वाले लोगो को सफेद डेªस कोड़ में उपस्थित रहने के लिए कहा है। उन्होंने आयुष अधिकारी को योगाभ्यास में संतो को भी आमंत्रित करने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी विभाग को मंच, कारपेट, साउंड सिस्टम, सैण्ड आर्ट तथा एलईडी स्क्रीन के व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई। जलकल विभाग एवं पराग डेयरी को पीने के पानी की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी है। जिलाधिकारी ने नगर निगम को मुख्य कार्यक्रम स्थल संगम नोज के आस-पास व्यापक साफ-सफाई की व्यवस्था कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने बताया कि संगम नोज पर आयोजित होने वाले योगाभ्यास कार्यक्रम में लगभग 8000 लोग सम्मिलित होंगे। जिलाधिकारी ने सम्बंधित अधिकारियों को पर्याप्त संख्या में बोट की भी व्यवस्था कराये जाने के लिए कहा है।

   

       जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त चिकित्सा स्टाफ सहित चिकित्सीय सुविधा, ओ0आर0एस0 एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी को मुख्य कार्यक्रम स्थल पर अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को वृहद योगाभ्यास कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगो की भागीदारी सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए है।


      जिलाधिकारी ने योग कार्यक्रम के सम्बंध में आवश्यक तैयारियां समय से सुनिश्चित कराने तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को विकास खण्ड मुख्यालयों/ग्राम पंचायतों/अमृत सरोवरों में चिन्हित स्थल पर 21 जून तक नियमित योगाभ्यास कार्यक्रम के प्रतिदिन की फोटो https://iyd2025.com एवं mygov पोर्टल पर प्रतिदिन अपलोड़ सुनिश्चित कराये जाने के लिए कहा है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह सहित सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies