छः दिवसीय अभिलेख/पाण्डुलिपि अभिरूचि विषयक कार्यशाला का हुआ शुभारंभ
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

छः दिवसीय अभिलेख/पाण्डुलिपि अभिरूचि विषयक कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

 


छः दिवसीय अभिलेख/पाण्डुलिपि अभिरूचि विषयक कार्यशाला का हुआ शुभारंभ


अभिलेख एवं पाण्डुलिपियां राष्ट्रीय धरोहर, इनका संरक्षण हमारा परम कर्तव्य- संयुक्त निदेशक



आज दिनांक 09 जून, 2025 को ‘अभिलेख/पाण्डुलिपि अभिरूचि विषयक छः दिवसीय कार्यशाला‘ कार्यकम का आयोजन क्षेत्रीय अभिलेखागार (संस्कृति विभाग), प्रयागराज द्वारा पी0एम0श्री राजकीय इण्टर कालेज, प्रयागराज के सभागार में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि श्री आर.एन.विश्वकर्मा संयुक्त निदेशक(माध्यमिक), उ0प्र0 शिक्षा निदेशालय प्रयागराज द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। उन्होंने बताया कि अभिलेख एवं पाण्डुलिपियां राष्ट्रीय धरोहर है। इनका संरक्षण हमारा परम कर्तव्य है। इस कार्यशाला के माध्यम से सभी प्रतिभागी जानकारी प्राप्त कर राष्ट्रीय धरोहर के संरक्षण में सहयोगी होंगे। उन्होंने सम्मिलित सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाऐं दी।


उत्तर प्रदेश राजकीय अभिलेखागार, लखनऊ द्वारा ‘अभिलेख/पाण्डुलिपि अभिरूचि विषयक कार्यशाला का आयोजन लखनऊ एवं प्रयागराज जनपद में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में ऑनलाईन तथा ऑफलाइन माध्यमों से प्रयागराज जनपद के कार्यशाला हेतु कुल 200 शोधार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया गया है। कार्यशाला के उद्घाटन पर 100 से अधिक विभिन्न विश्व विद्यालयों के छात्र/छात्राओं ने शिरकत की।  


 मुख्य अतिथि का स्वागत एवं आभार श्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह प्रधानाचार्य पी0एम0श्री राजकीय इण्टर कालेज, प्रयागराज द्वारा किया गया। अतिथियों स्वागत श्री शैलेन्द्र यादव फोरमैन राजकीय अभिलेखागार, लखनऊ द्वारा तथा कार्यक्रम संचालन श्री हरिश्चन्द्र दुबे प्राविधिक सहायक(संस्कृत) द्वारा किया गया। श्री राकेश कुमार वर्मा प्राविधिक सहायक(इतिहास) क्षेत्रीय अभिलेखागार द्वारा सम्मिलित सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। 

 इस अवसर पर श्री वंशराज उप प्रधानाचार्य पीएमश्री राजकीय इण्टर कालेज, श्री विनय प्रकाश, श्री राकेश निर्मल, श्री शैलेश द्विवेदी वरिष्ठ साहितकार, श्रीमती नीलिमा मिश्रा साहित्यकार, विकास यादव, शुभम कुमार सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्रगण और शिक्षकों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies