प्रयागराज: 16 लेखपाल निलंबित,शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर हर तहसील के लेखपालों पर कार्रवाई
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज: 16 लेखपाल निलंबित,शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर हर तहसील के लेखपालों पर कार्रवाई



प्रयागराज: शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले 16 लेखपालों को निलंबित कर दिया गया है। समीक्षा के बाद हर तहसील के दो-दो लेखपालों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। फूलपुर तहसील में दो लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी गई है। आईजीआरएस पोर्टल पर आई शिकायतों के निस्तारण में प्रयागराज की रैंकिंग लगातार खराब बनी हुई है। पिछले दो महीने से प्रयागराज प्रदेश में सबसे निचले पायदान यानी 75वें स्थान पर रहा। इसमें सुधार के लिए जिला प्रशासन और विभागीय अफसरों की ओर से लगातार कार्रवाई की गई, लेकिन फर्क नहीं पड़ा। इसी के तहत राजस्व अधिकारी एवं लेखपाल स्तर पर आईं शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई। इसमें हर तहसील के दो लेखपालों की प्रगति काफी खराब पाई गई। इन्होंने शिकायतों के निस्तारण में गंभीरता नहीं दिखाई। इतना ही नहीं, जिन शिकायतों का निस्तारण किया गया, उनमें से कई मामले में शिकायतकर्ता से बात भी नहीं की गई। इस तरह की ज्यादा शिकायत हैं। इन लेखपालों पर बैठकों में अनुपस्थित रहने, राजस्व के कार्यों में गंभीरता नहीं दिखाने और अफसरों के फोन न उठाने समेत कई अन्य तरह के भी आरोप हैं। निलंबन की कार्रवाई के साथ इनके खिलाफ जांच भी बैठाई गई है। मुख्य राजस्व अधिकारी कुंवर पंकज ने बताया, एसडीएम की संस्तुति पर 16 लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनके अलावा फूलपुर तहसील के दो लेखपालों ढोकरी उपरहार में तैनात राहुल और दुबावल उपरहार के राकेश कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी गई है। एसडीएम दिग्विजय सिंह ने बताया कि इनकी वरासत संबंधित प्रकरणों में भी लापरवाही सामने आई है।

निलंबित होने वाले लेखपाल

तहसील लेखपाल

हंडिया --------------- नजमुज्जमा उस्मानी, गिरजा शंकर

फूलपुर --------------- मसऊद अहमद, वीरेंद्र कुमार पटेल

सोरांव --------------- सत्येंद्र भोतिया, अनुराग कुमार

करछना --------------- इकराम उल्ला, बैजनाथ तिवारी

बारा --------------- मो. आरिफ, ज्योत्सना सिंह

मेजा --------------- रमाशंकर, सूर्यप्रकाश

कोरांव --------------- शिवकुमार वैश्य, अतुल तिवारी

सदर --------------- कैलाश किशोर, राकेश कुमार पाल

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies