वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ: महिला भूमिहार समाज की महिलाओ ने वृक्षारोपण कर के हरियाली बचाओ का प्रयास किया, आधी आबादी के इस कार्य की हो रही सराहना
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ: महिला भूमिहार समाज की महिलाओ ने वृक्षारोपण कर के हरियाली बचाओ का प्रयास किया, आधी आबादी के इस कार्य की हो रही सराहना

 


प्रदीप बच्चन (वरिष्ठ संवाददाता)

गाजीपुर (यूपी) महिला भूमिहार समाज की महिलाओ द्वारा रानी लक्ष्मीबाई इंटर कालेज के प्रांगण एवं गांधी पार्क आमघाट में वृक्षारोपण किया गया। वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार प्राची राय ने दूरभाष के माध्यम से जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि वर्तमान में सबसे बड़ी समस्या पर्यावरण की है। ग्लोबल वार्मिंग आज विश्व की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। लोगों को प्रकृति,पृथ्वी,वृक्षारोपण एवं पर्यावरण के संरक्षण के लिए जागरूक होना होगा।प्राची राय ने आगे बताया कि 

महिला भूमिहार समाज की महिलाओ ने शपथ लिया है कि हम तो वृक्षारोपण करेगे और साथ मे अपने परिचितों को प्रेरित कर,आस पडोस मे भी वृक्ष लगाने का काम करेंगे और अपने आस पडोस शहर को हरियाली युक्त बनायेगे। 

वहा उपस्थित महिलाओ ने कहा कि "एक वृक्ष दस पुत्रों के समान होता है। इसलिए वृक्ष हमारे जीवन का एक आधार है जो केवल थोड़ा सा पानी और सूर्य की किरणे मांगते हैं। बदले में फल,सब्जी और पेड़ों की मीठी छाव हमें प्रदान करते हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि "वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ"एक वृक्ष तो जरूर लगाएं। सुरक्षित जीवन के लिए वृक्षारोपण एकमात्र विकल्प है, हर कोई पौधे लगाए।" 

डॉ०विनिता राय,साधना राय,कनकलता राय,प्राची राय,रंजना राय,अर्चना राय,अनू राय,मधु राय,पूनम,सरिता राय,आरती राय, पूनम,सोनाली राय आदि महिला उपस्थित रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies