हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, संगम तट पर उमड़ा आस्था का रेला
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

हर-हर गंगे के उद्घोष के साथ श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, संगम तट पर उमड़ा आस्था का रेला

 


प्रदीप बच्चन (वरिष्ठ संवाददाता)

वाराणसी (यूपी) अन्नपूर्णा सामाजिक सेवा समिति के तत्वावधान मे वृक्षारोपण और गंगा दशहरा पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम पर्यावरण प्रदूषण को दूर कराने के लिए आवास पर वृक्षारोपण किया गया। वाराणसी की प्रतिष्ठित साहित्यकार व पत्रकार प्राची राय ने दूरभाष से जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की कुलसचिव डा सुनीता पाडेय ने कहा कि "अधिक से अधिक पौधरोपण करके ही बढ़ते प्रदूषण को रोका जा सकता है। पौधरोपण पर्यावरण प्रदूषण को रोकने का सरल तरीका है। परंतु पौधरोपण के साथ संरक्षण भी जरूरी है ताकि पौधा वृक्ष बन सके। 

अपने किसी भी खास दिन पर एक वृक्ष लगाये औरो को भी लगाने को प्रोत्साहित आरे।" 

 इसके बाद दशाश्वमेध घाट पर गंगा तलहटी की सफाई कर लोगों से गंदगी न करने की अपील की गई। स्वच्छता स्लोगन लिखी तख्तियों के द्वारा घाटों पर लोगों को जागरूक किया गया। 

नीलिमा राय,प्रकाश सिंह,रत्नेश राय, आयुष्मान सिंह एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies