बलिया में रसड़ा के बाजार में लगे जाम से लोग हो रहे हैं परेशान
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

बलिया में रसड़ा के बाजार में लगे जाम से लोग हो रहे हैं परेशान

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) बलिया के रसड़ा बाज़ार में आए दिन होने वाले जाम से लोगों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।पत्रकार अब्दुल रहमान ने जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि रसड़ा बाज़ार के हॉस्पिटल रोड से लेकर मुंसफी चौराहा और ब्रह्मस्थान तक घंटों जाम लगा रहता है। जिससे लोगों को समय से अपने काम पर पहुंचने तथा मरीजों को तत्काल में अस्पताल पहुंच कर उपचार करवाने में काफ़ी देर हो जाती है। जानकारी के अनुसार बड़ी समस्या यह है की रसड़ा बाज़ार का रास्ता संकीर्ण है और ई रिक्शा चालक भी सड़क के किनारे बेढंग तरीके से ई रिक्शा पार्क कर देते है। हीट एंड वेब की चिलचिलाती धूप में जब जाम लग जा रहा है तो लोगों की मुश्किलें और बढ़ जा रही है। धूप में खड़े होने से लोगों की तबियत भी बिगड़ जा रही है। लोगों ने इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए संबंधित अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies