विकास खण्ड मनियर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

विकास खण्ड मनियर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) मनियर मे शनिवार को विशेष सचिव देवेंद्र कुमार पांडेय द्वारा विकास खण्ड मनियर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उनके साथ खण्ड विकास अधिकारी विनोद कुमार बिंद रहे। पत्रकार मिस आरती ने जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि ग्राम पंचायत पीलूई में इसरो लैंड का निरीक्षण किया गया और प्रशंसा की गई। ग्राम पंचायत अजनेरा एवं अजउर में आरोग्य मंदिर का भी निरीक्षण किया गया। ग्राम पंचायत अहिरौली में पंचायत भवन,अन्नपूर्णा भवन,सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया गया। सचिव एवं ग्राम प्रधान को निर्देशित किया गया की जीरो पावती के लाभार्थी को सरकार द्वारा चलाई गई सभी योजना से लाभान्वित करें। ग्राम पंचायत बड़ागांव में प्रसव केंद्र का निरीक्षण किया गया। विशेष सचिव द्वारा सुविधाओं को देखकर ग्राम प्रधान एवं सभी कर्मचारियों की प्रशंसा की गई। जिगनी में लर्निंग लैब का निरीक्षण किया गया। विकास खण्ड मनियर में स्वयं सहायता समूह द्वारा उत्पादित सत्तू एवं अचार एवं ओडीओपी अंतर्गत बिंदी उद्योग का निरीक्षण किया गया। विकास खण्ड पर एक विशेष समीक्षा बैठक आयोजित किया गया जिसमें खण्ड विकास अधिकारी विनोद कुमार बिंद एवं सीएम फेलो खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं एडीओजी उपस्थित रहे। विशेष सचिव द्वारा अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि विकास खण्ड अधिकारी के नेतृत्व में सभी लोग मिलकर गरीब एवं वंचित परिवारों को आर्थिक उत्थान का निरंतर प्रयास करें। ताकि 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार हो सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies