लोगों को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

लोगों को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) सामुदायिक भवन गुरुवा ग्राम में ग्राम प्रधान के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश बलिया बहरी भारतीय नारी विकास समिति द्वारा जन संवाद के तहत बाल श्रम मुद्दा को रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। पत्रकार अनिकेत गुप्ता ने जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि दिनांक 14 जून 2025 को ग्राम गुरुवा सामुदायिक भवन में ग्राम प्रधान के नेतृत्व में नव भारतीय नारी विकास समिति बहेरी बलिया उत्तर प्रदेश के द्वारा एक जन संवाद रखा गया। इस संवाद का मुख्य मुद्दा बाल श्रम को रोकने के लिए जागरूकता अभियान था। इस कार्यक्रम में श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने लोगों को सरकारी योजनों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि हर गांव मे लोगों को बाल मजदूरी और उससे होने वाले दुष्प्रभाव को रोक जा सके। इस कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि गण श्रम परिवर्तन अधिकारी बलिया एवं नवभारती नारी विकास समिति के कार्यकर्ता के साथ सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies