उत्तर प्रदेश: अपर मुख्य सचिव, वित्त, प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा दीपक कुमार को वर्तमान पदों के साथ कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अभी तक यह अतिरिक्त प्रभार मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के पास था। शासन ने देर रात हरदोई, बलिया, महराजगंज और पीलीभीत के जिलाधिकारी भी बदल दिए। कुल 14 आईएएस अधिकारियों और 6 पीसीएस सरकारियों का तबादला किया गया है। हरदोई के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को बलिया का जिलाधिकारी, बलिया के जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार को संयुक्त प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय, महराजगंज के जिलाधिकारी अनुनय झा को हरदोई का जिलाधिकारी और अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी व अयोध्या के नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा को महराजगंज का जिलाधिकारी बनाया गया है। जयेंद्र कुमार मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थ नगर को मुख्य कार्यपालक अधिकारी अयोध्या तीर्थ विकास परिषद तथा नगर आयुक्त अयोध्या, मृणाली अविनाश जोशी संयुक्त मजिस्ट्रेट गोरखपुर को मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थनगर, रविंद्र कुमार प्रथम विशेष सचिव संस्कृति विभाग तथा निदेशक धर्मार्थ कार्य को विशेष सचिव कृषि, कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार तथा कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के पद की जिम्मेदारी दी गई है।
संयुक्त प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय ज्ञानेंद्र सिंह को पीलीभीत का जिलाधिकारी बनाया गया है। पीलीभीत के जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को विशेष सचिव संस्कृति विभाग तथा निदेशक धर्मार्थ कार्य के पद पर तैनाती दी गई है।
अपूर्वा दुबे उपाध्यक्ष अलीगढ़ विकास प्राधिकरण को निदेशक सूडा, कुलदीप मीणा मुख्य विकास अधिकारी बुलंदशहर को उपाध्यक्ष अलीगढ़ विकास प्राधिकरण, निशा संयुक्त मजिस्ट्रेट मथुरा को मुख्य विकास अधिकारी बुलंदशहर और प्रेरणा शर्मा निदेशक सूडा को विशेष सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण बनाया गया है।
6 पीसीएस अधिकारियों के हुए ट्रांसफर
इसके अलावा 6 पीसीएस अधिकारियों के भी ट्रांसफर किए गए हैं। प्रकाश चंद्र अपर जिलाधिकारी प्रोटोकॉल एवं कानून-व्यवस्था वाराणसी को अपर जिलाधिकारी न्यायिक हाथरस, शिव नारायण अपर जिलाधिकारी न्यायिक हाथरस को अपर जिलाधिकारी न्यायिक बागपत, विनीत कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गोरखपुर को अपर जिलाधिकारी नगर गाजियाबाद, हिमांशु वर्मा नगर मजिस्ट्रेट गोरखपुर को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गोरखपुर, उत्कर्ष श्रीवास्तव उप जिलाधिकारी संत कबीर नगर को नगर मजिस्ट्रेट गोरखपुर, अलंकार अग्निहोत्री सहायक नगर आयुक्त लखनऊ को नगर मजिस्ट्रेट बरेली बनाया गया है।