प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर के प्रभारी डॉ सुमन कुमार मिश्र होंगे
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर के प्रभारी डॉ सुमन कुमार मिश्र होंगे



प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया( यूपी) मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया डॉक्टर संजीव बर्मन ने तत्काल प्रभाव से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पर तैनात डॉक्टर सुमन कुमार मिश्रा चिकित्सा लेवल 3 को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर बलिया के पद पर स्थानांतरण कर दिया है। उन्होंने इस संबंध में लेटर जारी किया है तथा उन्हें निर्देशित किया गया है कि तत्काल प्रभाव से संबंधित समस्त चार्ज विधि एवं प्रशासनिक डॉक्टर वेंकटेश मौआर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर बलिया से प्राप्त कर प्रभार प्रमाण पत्र प्रतिहस्ताक्षरित हेतु अधोहस्ताक्षरी के समक्ष प्रस्तुत करें ।पत्रकार मिस आरती को मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पर स्थाई डॉक्टर न होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यहां पर काफी दिनों से दूसरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर ही प्रभार पर रहते हैं। नगर पंचायत मनियर में सत्ता परिवर्तन के बाद नए स्थाई डॉक्टर मिलने से लोगों में खुशी है। अब यह देखना है कि नए डॉक्टर आकर चार्ज लेते हैं या नहीं अगर वह चार्ज लेते हैं और अच्छी तरह से यहां रोगियों को देखेंगे तो यहां के रोगियों को जिला अस्पताल पर इलाज कराने जाने की कम जरूरत पड़ेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies