बाइक भैंस की पड़िया से टकराई,पड़िया की हुई मौत, दो युवक हुए घायल
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

बाइक भैंस की पड़िया से टकराई,पड़िया की हुई मौत, दो युवक हुए घायल

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

 बलिया (यूपी) थाना मनियर में सड़क दुर्घटना में जहां दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए वहीं एक भैंस की पड़िया भी बाइक से धक्का खाकर मर गई। घटना बुधवार के दिन करीब 4:00 बजे शायं काल की है।पत्रकार मिस आरती ने जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि बाइक से अजीत राजभर 20 वर्ष पुत्र मुक्तिनाथ राजभर निवासी दुर्गीपुर थाना मनियर जनपद बलिया व मुन्ना राजभर पुत्र अजब राजभर 22 वर्ष निवासी दुर्गीपुर थाना मनियर जनपद बलिया किसी कार्यवर्ष मनियर आ रहे थे कि स्वर्गीय रामनारायण सिंह कोल्ड स्टोरेज के पास मनियर बलिया मार्ग पर गौरा बगहीं गांव में सड़क पार कर रही भैंस की पड़िया से टकरा गए। बाइक से इतना जोर का धक्का लगा कि पड़िया की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए ।स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया जहांसे प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल बलिया रेफर कर दिया गया। पड़िया भरत यादव की बताई जा रही है।

 बताया जा रहा है कि करीब एक माह के अंदर घायल युवक अजीत राजभर की शादी हुई थी जिन्हें दहेज में बाइक मिली थी ।उसी बाइक से दोनों युवक दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies