बैरिया विधानसभा को मिला मोबाइल बस हॉस्पिटल सेवा का उपहार
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

बैरिया विधानसभा को मिला मोबाइल बस हॉस्पिटल सेवा का उपहार

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) बैरिया विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी एवं रेलवे के बड़े अधिकारी निर्भय नारायण सिंह शिक्षा, चिकित्सा एवं पर्यावरण की बेहतरी के लिए प्रयासरत हैं। निर्भय नारायण सिंह ने बैरिया विधानसभा को स्वस्थ्य जीवन एक्सप्रेस का उपहार दिलाया है। 55 लाख रुपए का यह मोबाइल हॉस्पिटल चिकित्सा सेवा के लिए मील का पत्थर साबित होगा। वरिष्ठ पत्रकार सैयद सेराज अहमद ने जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि आईआरटीएस अधिकारी निर्भय नारायण सिंह बताते हैं कि समाज के अन्तिम पंक्ति में खड़े लोग,अपनी बीमारी का इलाज कराने धनाभाव में बड़े शहरों में नहीं जा पाते हैं। छोटी-छोटी बीमारियों को नजरअंदाज कर दिया जाता है, जो बाद में जानलेवा भी हो जाता है। इन सब बातों को ध्यान में रखकर मैंने चिकित्सा क्षेत्र में सेवा के लिए एक मोबाइल हॉस्पिटल चलवाने के लिए प्रयास किया है, जिसमें एक एमबीबीएस (MBBS) डॉक्टर के साथ उनकी पूरी टीम रहेगी। प्राथमिक जांच (बीपी, शुगर, इसीजी, खून आदि) की व्यवस्था के साथ उपचार एवं दवा का निःशुल्क व्यवस्था रहेगा।

जन-जन कि सेवा को समर्पित निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि इस मोबाइल बस हॉस्पिटल का नाम स्वस्थ्य जीवन एक्सप्रेस होगा, जो एक दिन में कम से कम तीन गांव में जाकर सेवा भाव से सबके ईलाज का काम करेगी। गंभीर रोगियों को चिन्हित करके महीने में एक दिन मेगा कैम्प लगवाया जाएगा, जिसमें स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम द्वारा जाँच, ईलाज एवं दवा वितरित कराया जाएगा। इसके लिए सीएसआर मद से 55 लाख रुपए स्वीकृत कराया हूं। बावजूद इसके और धन की आवश्यकता होगी तो उसका प्रबंध किया जाएगा।

कोरोना काल में क्षेत्र के चिकित्सालयों को दर्जनों ऑक्सीजन कंसनट्रेटर उपलब्ध कराने वाले निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि चिकित्सा, शिक्षा एवं पर्यावरण के लिए मैं लगातार प्रयास करता रहता हूं। समाज के सभी वर्गों का भला हो, सब शिक्षित हों, सब लोग स्वस्थ रहें ईश्वर से मेरी यही कामना रहती है। इसी सोच के साथ स्वस्थ जीवन एक्सप्रेस की स्वीकृति कराया हूं। यह बस उन क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच प्रदान करने के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण है, जहां पारंपरिक स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है।खासकर वे लोग जो पारंपरिक स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंचने में सक्षम नहीं हैं, उन लोगों को स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच प्रदान करना ही स्वस्थ जीवन एक्सप्रेस का मुख्य उद्देश्य है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies