जिला कारागार नैनी में बाल अधिकारों व महिलाओं से संबंधित विषयक पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जिला कारागार नैनी में बाल अधिकारों व महिलाओं से संबंधित विषयक पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन



 जिला कारागार नैनी में बाल अधिकारों व महिलाओं से संबंधित विषयक पर विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन


 सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बंदियों को विधिक सहायता और विधिक साक्षरता के संबंध में दी गयी जानकारी


उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार व माननीय जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज श्री संजीव कुमार के निर्देशानुसार मंगलवार को बाल अधिकार व महिलाओं के उत्थान विषय पर केन्द्रीय कारागार नैनी, प्रयागराज में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। 


श्री दिनेश कुमार गौतम सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिरकण, प्रयागराज द्वारा बन्दियों को विधिक सहायता और विधिक साक्षरता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान किया। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समस्त बंदियों को निशुल्क विधिक सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने महिलाओं से संबंधित व बाल अधिकार संबंधित विषयों पर उपस्थित समस्त लोगों को विधिक जानकारी प्रदान की। जिला कारागार नैनी के अधीक्षक ने विचाराधीन कैदियों को प्रदान किए जाने वाले सुविधाओं के संबंध में जानकारी दिया। इस अवसर पर जिला कारागार जेलर , डिप्टी जेलर, विधि कॉलेज के इंटर्न छात्र/ छात्राएं उपस्थित रहे। यह जानकारी श्री दिनेश कुमार गौतम, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज द्वारा प्रदान की गई

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies