अवैध रूप से मिट्टी निकालने वाले तीन ट्रेक्टर ट्राली को पुलिस ने किया सीज
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

अवैध रूप से मिट्टी निकालने वाले तीन ट्रेक्टर ट्राली को पुलिस ने किया सीज

 


प्रदीप बच्चन(ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी)भीमपुरा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी की ढुलाई कर रहे तीन ट्रैक्टर-ट्रालियों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार की रात बड़ी कार्रवाई की। तहसील पत्रकार सैयद सेराज अहमद ने जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने तीनों ट्रैक्टर-ट्रालियों को सीज कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को पूरे दिन क्षेत्र में जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रालियों की आवाजाही जारी रही, जिससे प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं।

बताया जाता है कि बरौली बाजार के पास मिट्टी खनन का काम शनिवार शाम तेजी से चल रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने तीन ट्रैक्टर-ट्रालियों को रोकने की कोशिश की तो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने किसी तरह गाड़ियों को चालू कर थाने के बाहर खड़ा किया, लेकिन मामला मीडिया में आने के बाद देर रात गाड़ियों को सीज कर दिया गया। हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई के बाद दबीं जुबां सवाल भी उठने लगे है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies