इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 1000 ट्रायल कोर्ट के जजों के किए तबादले, अधिसूचना हुई जारी: देखें
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 1000 ट्रायल कोर्ट के जजों के किए तबादले, अधिसूचना हुई जारी: देखें

 

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर जजों का तबादला किया गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने करीब 1000 ट्रायल कोर्ट के जजों के तबादले किए हैं। हाईकोर्ट की ओर से अधिसूचना भी जारी हो गई है। वहीं दूसरी तरफ इससे पहले बीती 30 मार्च 2025 को उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर जजों के ट्रांसफर किए गए थे। हाईकोर्ट ने 236 अपर जिला जज, 207 सिविल जज सीनियर डिवीजन व 139 सिविल जज जूनियर डिवीजन स्तर के न्यायिक अधिकारियों की वार्षिक तबादला सूची जारी की थी। हालांकि इन न्यायिक अधिकारियों को कब तक चार्ज छोड़ना है, इस संबंध में अधिसूचना जारी नहीं की गई है। कानपुर नगर में 11 नए अपर जिला जज, नौ सिविल जज सीनियर डिवीजन और तीन सिविल जज जूनियर डिवीजन स्तर के न्यायिक अधिकारी चार्ज मिला। जबकि यहां से 13 अपर जिला जज और सात सिविल जज सीनियर डिवीजन स्तर के न्यायिक अधिकारी स्थानांतरित किए गए। खास बात यह है कि पारिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश सेवानिवृत्त हो गए और बाकी चारों न्यायाधीशों का स्थानांतरण हो जाने से पारिवारिक न्यायालय की सभी अदालतों में न्यायाधीश बदल गए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies