बलिया के मशहूर साहित्यकार डॉ० आदित्य कुमार 'अंशु' के भोजपुरी काव्य संग्रह "आइल बसंत" का मथुरा के वृंदावन में हुआ विमोचन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

बलिया के मशहूर साहित्यकार डॉ० आदित्य कुमार 'अंशु' के भोजपुरी काव्य संग्रह "आइल बसंत" का मथुरा के वृंदावन में हुआ विमोचन

 


प्रदीप बच्चन(ब्यूरो चीफ)

बलिया(यूपी) मशहूर साहित्यकार डॉ आदित्य कुमार अंशु के भोजपुरी काव्य संग्रह "आइल बसंत" का मथुरा के वृंदावन में पुनः विमोचन किया गया। यह कार्यक्रम भारत- नेपाल साहित्य सांस्कृतिक महोत्सव 2025 के तत्वाधान में 21 से 23 मार्च तक गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी वृंदावन मथुरा में आयजित किया गया। पत्रकार सैयद सेराज अहमद ने जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी वृंदावन (मथुरा) द्वारा आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव में उपस्थित समस्त साहित्यकारों ने डॉक्टर आदित्य कुमार अंशु के भोजपुरी काव्य संग्रह "आइल बसंत" की खूब तारीफ की। इस अवसर पर देश- विदेश के कई प्रसिद्ध साहित्यकार मौजूद रहे। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन नेपाल की ममता द्वारा किया गया। स्वागत भाषण डॉक्टर के के शर्मा ने दिया। इस कार्यक्रम में उमेश चंद्र शर्मा,पद्मनाभ गोस्वामी,डॉक्टर देवी पंथी,महेश चंद्र शर्मा के अलावा वहां उपस्थित समस्त साहित्यकारों एवं कवियों ने डॉक्टर आदित्य कुमार अंशु के भोजपुरी काव्य संग्रह "आइल बसंत" का विमोचन किया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में डॉक्टर आदित्य कुमार अंशु को नेपाल के कुलपति डॉ०घनश्याम परिश्रमी द्वारा ब्रज शिरोमणि सम्मान द्वारा सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies