राजधानी लखनऊ में सोमवार की रात बदमाश एक किसान के घर घुसे। आहट पाकर घर के लोगों की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर एक बदमाश ने फायरिंग झोंक दी। गोली बदमाशों के ही एक साथी को लग गई। घायल साथी को लेकर बदमाश भाग निकले। सूचना पर एडीसीपी, एसीपी व इंस्पेक्टर ने गांव पहुंचकर जानकारी ली। घटना मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के भेदुवा गांव की है। पुलिस के मुताबिक, आधी रात करीब 1 बजे किसान गंगाराम वर्मा के घर चार बदमाश चोरी करने की नीयत से छत के रास्ते घुसे। बदमाशों की आहट पर किसान की बहू जग गई। उसने शोर मचा दिया। हड़बड़ी में एक बदमाश ने देशी तमंचे से फायर कर दिया। निजी अस्पतालों में छानबीन कर रही पुलिस
गोली उसके साथी को ही लग गई। घायल साथी को लेकर बदमाश घर के पीछे गेहूं के खेत में कूदकर भाग निकले। बदमाश का खून किसान की छत व घर से 100 मीटर दूर सड़क तक मिला है। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। इलाके के निजी अस्पतालों में छानबीन की जा रही है। पुलिस ने दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत मे लिया है।